सुन्दर, खूबसूरत दिखना किसी आर्ट से कम नहीं है। कहते हैं कि इन्सान की सबसे बड़ी फितरत है अपने आप को सबसे अच्छा व सुन्दर दिखना। सुन्दरता निखारने के लिए महंगे से महंगे व्यूटी पार्लर में पैसा पानी की तरह बहाया जाता है। बनावटी खूबसूरती कुछ घण्टों के लिए रहती है, बाद में चेहरे पर तरह-तरह की समस्याऐं मुहांसे, फुंसियां, दाग धब्बों, रूखी त्वचा और अन्य तरह के त्वचा रोग साईट इफेक्टस होने लगती हैं। प्राकृतिक रूप से सुन्दर स्वस्थ त्वचा के लिए खास हैं। जिनके इस्तेमाल से चेहरे त्वचा को पर निखार ला सकते हैं। और कैमिक्ल युक्त ब्यूटी प्रोडक्स से अपनी अनमोल त्वचा को साईट इफेक्टों से बच सकते हैं।
व्यूटी फेस मास्क कैसे बनाये / नेचुरल ब्यूटी मास्क / Beauty Face Mask in Hindi / Homemade Facial Masks / Beauty Face Mask kaise banaye

- 1 अण्डा, 2 चम्मच जई का आटा, 1 चम्मच शहद, 1 चम्मच मलाई बाउल में अच्छी तरह से मिलाकर गाढ़ा लेप पेस्ट बनाए और चेहरे से गाल तक लगाये। 30 मिनट बाद, सूख जाने के बाद ठंड़े पानी से धो ले। इससे त्वचा को मुलायम व गोरा बनाता है।
- टमाटर, सेब, अंगूर, पपीता, स्ट्रॉबेरी खीरा को बारीक पीस लें, और पेस्ट में 1 चम्मच चन्दन, 1 चम्मच दही और 1 चम्मच नींबू का रस मिला ले। फिर चेहरे त्वचा पर लेप करें। 30 मिनट बाद चेहरा धो लें। इस से चेहरे पर ग्लो - सुन्दरता आती है। और त्वचा से दाग धब्बे मिटाने में सहायक है।
- 5-6 बूंदे सन्तरा रस, 1 चम्मच दही, 2-3 चम्मच मुलतानी मिटृटी, 2-3 चम्मच टमाटर का रस। चारों को बाउल में अच्छी तरह से मिला कर पेस्ट तैयार कर लें। फिर चेहरे पर मास्क करें। 25-30 मिनट बाद ठंड़े पानी से धो ले। यह 1 महीना रोज लगाने से चेहरा लम्बे समय के लिए सुन्दरता व चमक बरकरार रहती है। इसे कलीजिंग व्यूटी मास्क भी कहा जाता है।
- 1 अण्डे का अन्दर का सफेद भाग, 1 चम्मच ग्लिसरीन, 1 चम्मच शहद, 1 चम्मच मैदा का मिश्रण बनाईये। चेहरे पर लेप को 20 मिनट तक रहने दे। फिर गुनगुने पानी से रूई से चेहरा साफ करें। बाद में चेहरा ठंडे पानी से धो लें। इससे त्वचा से ब्लैक हेड्स मिट जाते हैं और चेहरे पर नई तरह का कसाव व निखार आता है।
- 1 चम्मच तिल का तेल, 1 चम्मच नींबू का रस, एक चम्मच शहद का घोल बना करे शुष्क त्वचा में लगाने से कालापन साफ हो जाता है जैसेकि आंखों के नीचे, एड़ी, कोहनी, हाथ इत्यादि शुष्क त्वचा साफ हो जाती है। इसे नेचुरल ब्यूटी मास्क / नरिसिंग व्यूटी मास्क भी कहा जाता है।