सुन्दर बाल व्यक्ति की परसनालिटी - व्यक्तित्व का एक हिस्सा है। बालों का समय से पहले सफेद होने को पलित रोग से भी जाना जाता है। बालों का उम्र से पहले सफेद होना आजकल आम बात है। बालों का सफेद होने के कई कारण हैं जैसेकि व्यक्ति का खान-पान, आनुवशिकता, प्रदूषण से रासायनिक धूल कण बालों की जड़ों में जमना, तनाव में रहना, अलग.अलग तेल - शैम्पू - कंडीशनर बदल बदल कर इस्तेमाल करना और बालों की सुन्दरता के लिए कैमिक्ल युक्त रंगो, मास्क, हेयर लोशन, दवाईयों का प्रयोग इस्तेमाल करना है। सफेद बालों को काला करने के लिए बहुत सारी कम्पनियों रासायनिक तेल, लोशन, शैम्पू,, दवाईयां बाजार में उतारती हैं। कैमिक्ल युक्त हेयर प्रोडक्टस कैमिकलों रसायनों के इस्तेमाल से बचें। प्राकृतिक रूप से सुरक्षित असरदार आर्युवेदिक तरीकों से बालों को नेचुरल काले, मजबूत, सुन्दर बनाया जा सकता है।

सफेद बालों को नेचुरल काले करने के उपाय / White Hair Removal in Hindi / Safed balo ko kala karne ke tarike / Make Black Hairs

- बालों को सफेद होने से रोकने के लिए अजमायें सटीक और सुरक्षित आयुर्वेद घरेलू औषधि।
- 2-3 नींबू का रस, 1 चम्मच चायपत्ती पाउडर, 4 चम्मच आंवला पाउडर गुनगुने पानी के साथ पेस्ट बनाकर बालों पर लगायें। बालों पर लेप करें, और 2 घण्टे बाद बालों को साफ पानी से धो लें। यह प्रक्रिया महीने में 4-5 बार करने से सफेद बाल प्राकृतिक रूप से काले हो जाते हैं और साथ में बाल झड़ने से भी रूक जाते हैं। यह एक अचूक घरेलू औषधि है।
- नहाने से 3 - 4 घण्टे पहले प्याज का रस, आंवला रस के मिश्रण से बालों पर मालिश करें। इससे बाल काले व झड़ने से रूक जाते हैं। यह बालों उगाने का असरदार घरेलू औषधि है।
- 2 चम्मच कच्ची लौकी का रस, 1 चम्मच देशी तिल का तेल को मिलाकर 30-40 मिनट तक धूप में रखें। और फिर छाव में ढंककर रख दें, रात को सोते से पहले इससे बालों पर 10 मिनट तक लगातार हल्की मसाज करें, और सुबह उठकर सिर को धो लें। इस प्रक्रिया को महीने में 15-20 दिन करने से सफेद बाल काले होना शुरू हो जाते हैं और 2-3 महीनें में पुन बाल काले हो जाते हैं। यह प्रक्रिया एक दिन छोड़कर करनी चाहिए।
- महीने में 4-5 दिन कच्चे पपीता का पेस्ट बालों पर लगाये, 15-20 मिनट के बाद धो लें। इससे बालों में डेन्डरफ रूसी नहीं होता है। बालों को सफेद होने से बचाती है।
- 2 चम्मच बादाम का तेल, 2 चम्मच आंवले का रस को मिलाकर, रात को सोने से पहले रोज बालों पर मसाज करें। और सुबह बालो को धो लें। महीने में 15-20 दिन करने से सफेद बाल काले व मजबूत हो जाते हैं।
- शुद्ध घी जो गाय के दूध से बनाया गया हो। सप्ताह में दो दिन मसाज करने से बालों में नेचुरल काले और जड़ो से मजबूत हो जाते है।
- शहद और अदरक के रस का मिश्रण से बालों को सफेद होने से रोकता है। यह प्रक्रिया महीने में 5-6 बार करनी चाहिए।
- नीलगिरी का तेल, नींबू रस, दही, टमाटर सभी का बराबर मात्रा में मिश्रण पेस्ट बालों पर लगाने से बाल जड़ से मजबूत व लम्बी आयु तक घने व काले रहते हैं। और बाल शीघ्र सफेद होने रूक जाते हैं।
- त्रिफला, गन्ने का जूस, काली मिट्टी, भांगरा, को लोहे के बर्तन, लोहे के डब्बे में 20 दिनों तक रखें। बन्द जगह, जहां हवा न हो। जैसेकि जमीन के अन्दर डब्बे को गाढ़ कर रखें। इसका लेप सप्ताह में 2-3 बार लगाने से बाल सदाबहार काले व जड़ से मजबूत रहते हैं। यह एक तरह से बालों के लिए प्राकृतिक कलर का काम करता है।
- आलू रस और लौंकी रस बराबर मात्रा में मिलायें। 5 मिनट बाद बालों पर लगायें। बालों को नेचुरली काला करने में आलू रस और लौंकी रस सहायक है।
- सप्ताह में 1-2 बार जैतून तेल, तिल तेल, बादाम तेल, आंवला तेल, भृंगराज तेल, नारियल तेल मिश्रण से बालों पर मसाज करें। मिश्रण तेल मासाज बालों के लिए अचूक असरदार है। जोकि बालों को सफेद होने से बचाने और बालों को टूटने, झड़ने से बनाने बचाने में सहायक है।
- सफेद बालों को कभी भी नहीं उखाड़े, सफेद बालों को उखाड़ने से और सफेद बालों में वृद्वि हो जाती हैं। सफेद बालों को कैंची से जड़ से काटना चाहिए।