अंकुरित अनाज पौष्टिक तत्व से भरपूर Sprouts Healthy Seeds in Hindi Health Tips in Hindi, Protected Health Information, Ayurveda Health Articles, Health News in Hindi अंकुरित अनाज पौष्टिक तत्व से भरपूर Sprouts Healthy Seeds in Hindi - Health Tips in Hindi, Protected Health Information, Ayurveda Health Articles, Health News in Hindi

अंकुरित अनाज पौष्टिक तत्व से भरपूर Sprouts Healthy Seeds in Hindi

आज कल के दौडती भागती व्यस्थ जीवन शैली में ज्यादातर लोग जंक फूड व फास्ट फूड पसंद करते हैं, जोकि स्वास्थ्य के फायदेमंद कम और नुकसानदेयी ज्यादा है। फास्ट फूड व जंक फूड का पाचन सही तरह से नहीं होता और आंतों को नुकसान पहुंचाती है। जिससे तरह तरह के पेट की बीमारियां पकड़ जाती है।
स्वस्थ शरीर के लिए जरूरी है संतुलित पौष्टिक आहार प्रणाली। अंकुरित अनाज स्वास्थय के लिए प्रोटीन, फाइबर, विटामिन आदि पौषक तत्वों का भरपूर माध्यम है। अंकुरित अनाज अन्य फास्ट फूड व जंक फूड से हजारों गुना लाभदायक व पौष्टिक है। जोकि शरीर के अंग अंग तक पौष्टिक तत्वों को पहुंचाती है और रोगों से लड़ने की क्षमता प्रदान करता है अंकुरित अनाज।

पौष्टिक -अंकुरित अनाज के फायदे / HEALTH BENEFITS OF SPROUTED GRAINS / ANKURIT ANAJ KE FAYDE


अंकुरित अनाज पौष्टिक तत्व से भरपूर, Sprouts Healthy Seeds in Hindi, अंकुरित अनाज खाने के फायदे, Benefits Of Sprouts In Hindi,  अंकुरित अनाज स्‍प्राउट, Sprouts Benefits, अंकुरित अनाज, Benefits of Sprouted Grain, ankurit anaj ke fayde

अंकुरित अनाज बनाने की विधि

  • अनाज जैसे मूंग दाल, चना, सोयाबीन, अन्य दालें, अनाज बीज इत्यादि, किसी एक को अपने मनपसंद के हिसाब से लें।
  • अनाज से कंकड पत्थर, खराब बीज इत्यादि अच्छी तरह से साफ करें। साफ व अच्छे अनाज बीज ले और फिर साफ पानी से अच्छी तरह से छो ले।
  • अनाज के बीज को किसी कांच के बर्तन में 9-10 घण्टे तक भिगों कर रखें।
  • अनाज 7-8 घण्टे में अंकुरित हो जाते हैं, फिर दुबारा से साफ पानी से 3-4 बार अच्छे से छो लें।
  • किसी साफ सूती कपडे पर बांध कर फिज व किसी ठंडी जगह पर रख लें।
  • लगभग 18-20 घण्टों में अनाज बीज पूरी तरह से अंकुरित हो जाते हैं।
  • दुबारा से फिर साफ पानी से 4-5 बार धो लें।
  • अपनी मन पसंद के हिसाब से बह अंकुरित बीज में खीरा, टमाटर, ककड़ी, धनिया, हरी मिर्च आदि मिला ले।
  • अंकुरित अनाज को शुरूआत हल्का एक-एक चम्मच कर बारीकी से चबा-चबा कर खायें।
  • अंकुरित अनाज को उबाल व गर्म करके न खायें, गर्म व उबाल कर खाने से पौष्टिक तत्व नष्ट हो जाते हैं। 

अंकुरित अनाज के फायदे

  • अंकुरित अनाज सम्पूर्ण पौष्टिक गुणों से भरपूर होता है। अंकुरित अनाज में एन्टीआक्सीडेन्टस गुण पाये जाते हैं। जोकि शरीर को रोगों व संक्रामण से लड़ने की ऊर्जा देती है।
  • अंकुरित अनाज में रक्त में हिमोग्लोबिन बढ़ाने की भरपूर शक्ति पाई जाती है।
  • अंकुरित अनाज में आयरन व कैल्शियम बनता है। जोकि हड्डियों को मजूबती प्रदान करने में सक्षम है।
  • अंकुरित अनाज प्रोटीन, विटामिनस व मिनरलस से भरपूर है। कमजोर शरीर में तेजी से पौष्टिक तत्व पहुंचाने में अंकुरित अनाज एक रिच स्रोत है।
  • वजन कम करने में अंकुरित अनाज का एक अलग व विशेष स्थान है। वजन कम करने में लिए युवा डाईटिंग करते हैं, ऐसे में अंकुरित अनाज खाने से शरीर को सम्पूर्ण पौष्टक तत्व पहुंच जाते हैं। मोटापा कम करने में अंकुरित अनाज सबसे अच्छा व कारगर माना जाता है।
  • अंकुरित अनाज में फाइबर यौगिक गुण पाये जाता है। पाचन क्रिया बढ़ाने में अंकुरित अनाज सक्षम है।
  • पेट गैस व पाचन सम्बन्धित बीमारियों के लिए अंकुरित अनाज किसी दवा से कम नहीं। अंकुरित अनाज में फाइबर होने के कारण पेट साफ व दुरस्त रहता है और गैस कब्ज जैसे समस्याओं से दूर रखता है।
  • सुबह नाश्ते में अंकुरित अनाज खाना, दो वक्त के भोजन के बराबर माना जाता है। अंकुरित अनाज नाश्ते में खाना फायदेमंद है। अंकुरित अनाज पौष्टिक गुणों से भरपूर है, इसे बच्चे, जवान, बड़े सभी आसानी से खा सकते हैं।
  • अंकुरित अनाज सस्ता व पौष्टिक तत्वों से भूरपूर स्वास्थयवर्धक गुणकारी है।