एलो वेरा आर्युवेदिक चमत्कारी औषधि Aloe Vera Natural Ayurvedic Miracle Remedies in Hindi Health Tips in Hindi, Protected Health Information, Ayurveda Health Articles, Health News in Hindi एलो वेरा आर्युवेदिक चमत्कारी औषधि Aloe Vera Natural Ayurvedic Miracle Remedies in Hindi - Health Tips in Hindi, Protected Health Information, Ayurveda Health Articles, Health News in Hindi

एलो वेरा आर्युवेदिक चमत्कारी औषधि Aloe Vera Natural Ayurvedic Miracle Remedies in Hindi

एलो वेरा जिसे घृतकुमारी के नाम से भी जाना जाता है। एलो वेरा त्वचा विकारों, पाचन तत्रं, डायबिटीज, जोड़ों दर्द विकारों, अल्सर, आंतरिक विकारों, दर्द इत्यादि समस्याओं को मिटाने में सक्षम है। इसलिए एलो वेरा को प्राकृतिक संजीवनी से भी जाना जाता है। एलो वेरा एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण मौजूद हैं। एलो वेरा के मोटे रसीले गूदे दार पत्ते होते हैं जिन से एलो वेरा गूदा गढा रस जैल निकलता है। पत्ते हरे कांटे वाले होते हैं।
 
एलो वेरा रस कई तरह से इस्तेमाल किया जाता है। सौन्दर्य प्रशाधन बनाने से लेकर बीमारियों को ठीक करने के लिए एलो वेरा से दवाईयों औषधि बनाई जाती है। हिन्दी में घृतकुमारी, ग्बारपाठा और अंग्रेजी में एलो वेरा के नाम से विख्यात है। एलो वेरा रोग प्रतिरोधन क्षमता बढ़ाने में सक्षम है। एलो वेरा की विश्वभर में लगभग 180 किस्में पाई जाती है। एलो वेरा को घर आंगन पर गमले पर भी आसानी से उगाया जा सकता है। जरूरत वक्त पर शुद्व एलो वेरा पत्तियों का रस गूदा औषधि रूप में इस्तेमाल किया जाता है।

एलो वेरा के आर्युवेदिक गुण / एलोवेरा के गजब के फायदे / Health Benefits of Aloe Vera in Hindi / Aloe Vera ke Fayde

एलो- वेरा-आर्युवेदिक-चमत्कारी-औषधि, Aloe-Vera-Natural-Ayurvedic- Miracle- Remedies- in -Hindi, aloe-vera-benefits,

सौंन्दर्य सुरक्षा

एलो वेरा त्वचा निखार और त्वचा के विकारों जैसे कील मुंहासों, पिम्मपलस, दाग धब्बे मिटाने में सक्षम है। एलो वेरा से स्किन जैल, लोशन, साबुन, हेयर क्रीम जैल, शौंपू, त्वचा फोम, ब्यूटी क्रीम, बाॅडी मसाज क्रीम कई तरह के सौंन्दर्य प्रसाधन बनायें जाते हैं। एलो वेरा आज तेजी से विख्यात हो रहा है। एलो वेरा ब्यूटी सौन्दर्य प्रशाधनों, पार्लरों में एक खास पहचान है।

मजबूत चमकदार बाल

एलो वेरा जैल को मेंहदी के साथ घोल बनाकर बालों पर लगाने से बाल झड़ने तुरन्त रूक जाते हैं। और बाल सुन्दर चमकदार, मजबूत बनाने में एलो वेरा सक्षम है। एलो वेरा में कई गुण हैं जो बालों को फायदा ही पहुंचाते हैं, नुकसान कोई नहीं। बाजार के कैमिक्लयुक्त साबुन, जैल, लोशन से सैकड़ों गुना असरदार और सुरक्षित एलो वेरा है।

ऊर्जा शक्ति बढ़ाये

एलोवेरा में लगभग 13 विटामिनस, 18 एमीनो एसिड़, 20 लौंह तत्व पौष्टिक गुणों से भरपूर है। 4-5 एलो वेरा बूंदें सुबह 1 गिलास दूध के साथ पीने से शरीर तरो ताजा, फुर्तीला, ऊर्जावान बना रहता है। एक गिलास एलो वेरा रस दूध में पीना यानिकि एक वक्त के खाने के पौष्टिक खाने के ऊर्जा समान है।

रोग मिटाये एलोवेरा

एलोवेरा एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण मौजूद हैं। एलो वेरा रस जूस डायबिटीज, जोड़ों के दर्द, रोग ग्रस्त त्वचा, चोट घाव, झुरियां, दाग धब्बे, आन्तरिक बीमारियों को मिटाने में सक्षम है।

गैस कब्ज में एलो वेरा

रोज सुबह 1 चम्मच एलो वेरा रस एक गिलास नींबू पीनी के साथ घोलकर पीने से गैस कब्ज की समस्या दूर करने में सक्षम है। एलो वेरा पेट से सम्बन्धित विकारों को दूर करने में खास है।

वजन घटाए एलो वेरा

नित्य सुबह एलोवेरा गुनगुने पानी के साथ सेवन वजन घटाने में सहायक है। जल्दी वजन घटाने के लिए सुबह एलोवेरा सेवन के बाद हल्की दौड़ए तेज-तेज सैर, व्यायाम करना फायदेमंद है।

एलोवेरा घर आंगन पर गमले में जरूर उगायें, ऐलोवेरा के सैकड़ों जादुई चमत्कारी गुण हैं, इस्तेमाल करने पर खुद ही पता चल जाते हैं। एलोवेरा के प्राकृतिक औषधीय गुण पहचानें। एलोवेरा बहुउपयोगी औषधि रूप है।