पेट में गैस कब्ज होने की समस्या तेजी से बढ़ रही है। गैस कब्ज व्यक्ति का खान पान दिनचर्या, खानपान पर निर्भर करता है। जैसे समय पर भोजन नही करना, बासी ठंडा खाना, खाने के तुरन्त बाद चाय काॅफी ठंडा पेय, भूख से ज्यादा खाना, पेटभर कर खाना, शराब बीयर मदिरा सेवन, नाॅनवेज सेवन, जंकफूड आदि आदतें होना। कुछ खास अजमाये तरीकों से घर पर ही व्यक्ति गैस कब्ज पाचन समस्याओं से निजात पा सकते हैं। गैस कब्ज से निजात के लिए 10 दिनों में अजमायें निम्नलिखत खास घरेलू तरीके सहायक हैं।
गैस कब्ज एसिडिटी के घरेलू उपाय / GAS KABJ ACIDITY KA GHARELU ILAJ / HOME REMEDIES FOR ACIDITY
- गैस कब्ज के पीछे भोजन समय पर न करना एक मुख्य कारण है। नास्ता, दोपहर खाना, रात्रि के खाने का एक समय बना लें। ठीक एक समय पर रोज भोजन करें।
- 20 ग्राम अजवाइन, 10 ग्राम जीरा को बारीक पीसकर 1 गिलास पानी में उबाल कर रात का रख दें। सुबह खाली पेट छान कर पानी पीने से गैस कब्ज से जल्दी छुटकारा मिलता है।
- 10 ग्राम जीरा, 10 ग्राम सौंफ, 10 ग्राम दालचीनी को बारीक पीसकर कांच की शीशी में रख लें। सुबह खाली पेट और रात सोने से 10 मिनट पहले आधा चम्मच मिश्रण गर्म गुनगुने पानी में सेवन करने से गैस कब्ज से जल्दी छुटकारा मिलता है। गैस कब्ज दूर करने का यह एक अच्छा तरीका है।
- 5 ग्राम लौंग, 10 ग्राम अदरक को बारीक पीसकर 1 गिलास पानी में मिलाकर हल्की आंच में पका कर काढ़ा बनायें। 4-5 दिन लगातार सुबह शाम 2-2 चम्मच सेवन करने से गैस कब्ज से निजात दिलाने में सक्षम है। प्रातकाल उठकर खाली पेट 1 नींबू को 1 गिलास पानी में निचैड़कर 1 चम्मच शहद् के साथ घोल कर सेवन करने से गैस कब्ज एसिडिटी से जल्दी राहत मिलती है।
- 4-5 लहसुन की कलियों को आधा चम्मच देशी घी में हल्की आंच में भूनकर सेवन करें। गैस कब्ज पेट की समस्या से निजात पाने का यह एक अच्छा तरीका है।
- 1 चम्मच अदरक सौंठ पाउडर को 1 चम्मच शहद के साथ सेवन करने से कब्ज गैस समस्या दूर होती है और पाचन तंत्र ठीक रहता है।
- बहेड़ा-हरड़, अदरक सौंठ को बारीक पीस कर सुबह शाम आधा-आधा चम्मच मिश्रण गुनगुने पानी के साथ सेवन करने से गैस एसिडिटी कब्ज दूर करने में सक्षम है।
- रोज नींबू सलाद में निचैड कर और सलाद में काला नमक, हींग मिलाकर खाने से गैस कब्ज की समस्या नहीं होती।
- खाना खाने के तुरन्त बाद चाय, काॅफी, ठंडा़ पेय, जूस इत्यादि का सेवन नहीं करना चाहिए। कब्ज गैस एसिडिटी होने पर तली भुनी, तीखी जंकफूड से परहेज करें।
- अजवाइन रात को भिगों कर रख दें। सुबह उठकर खाली पेट अजवाइन चबाकर या पानी छान कर पीने से कब्ज गैस एसिडिटी समस्याओं से धीरे - धीरे छुटकारा मिलता है। थोड़ी सी अजवाइन खाने के बाद चबाकर रस चूसने से जल्दी फायदा होता है।