पुदीना महाऔषधि Peppermint Benefits in Hindi Health Tips in Hindi, Protected Health Information, Ayurveda Health Articles, Health News in Hindi पुदीना महाऔषधि Peppermint Benefits in Hindi - Health Tips in Hindi, Protected Health Information, Ayurveda Health Articles, Health News in Hindi

पुदीना महाऔषधि Peppermint Benefits in Hindi


पुदीना किसी न किसी रूप में जरूर सेवन करना चाहिए। पुदीना सेवन करने से शरीर में मौजूद टाॅक्सीन, फ्रीे रेडिक्ल, विषाक्त, कवक, जीवाणुओं को निकालने में सक्षम है। पुदीना में विटामिन ए, बी, सी, डी, कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस, एन्टीबायोटिक, एन्टीसेप्टिक, एन्टीवायरल गुण मौजूद हैं। 

पुदीने की चटनी, सूप, जूस, पुदीना सब्जी में, पुदीना पेय, पुदीना चाय, पुदीना फंक, पुदीना पन्ना, पुदीना किचन में व्यजंन बनाने में इस्तेमाल करें। पुदीना सेवन सैकड़ों रोग विकारों को शरीर से नष्ट करने में सक्षम है। पुदीना इस्तेमाल किचन व्यजंन पकवान से लेकर दवाईयों, टाॅनिक, पेय पदार्थ, सौन्दर्य प्रसाधनों बनाने में किया जाता है। Mint / पुदीना को प्राकृतिक अमृत औषधि भी कहा जाता है।

पुदीना महाऔषधि / पुदीना सेे फायदे / PEPPERMINT BENEFITS IN HINDI / MINT KE FYADE / PUDHINA KE FAYDE

पुदीना महाऔषधि ,Peppermint Benefits in Hindi, Health Benefit Of Peppermint, पुदीने के फायदे , पुदीना , पेपरमिंट, पुदीना औषधि , pudina aushadhi, peppermint ke fayde, pudina ke fayde, Benefits Of Mint, mint health benefits, Mint nutrition

मुंह की दुर्गन्ध दूर करे

मुंह में होने वाली दुर्गन्ध दूर करने के लिए पुदीना हरी पत्तियां चबाने से समस्या से तुरन्त छुटकारा मिलता है। पुदीना को प्राकृतिक माउथ प्रेशनर भी कहा जाता है।

जहर-सूजन नाशक पुदीना

कीट पतंग के काटने पर पुदीना रस पीने से जहर से जल्दी आराम मिलता है। कीट, पतंग के काटने पर पुदीन के पत्तों को मिट्टी तेल में डुबों कर कीट पंतग के कटे जगह पर रगड़ने से सूजन से शीध्र छुटकारा मिलता है।

गैस कब्ज ऐसिडिटी दूर करे

पेट में गैस, कब्ज, एसिडिटी होने पर 3-3 चम्मच ताजे पुदीना के हरी पत्तियों का रस और 1 नींबू रस मिलाकर सुबह खाली पेट पीने से पेटी समस्याओं से जल्दी छुटकारा मिलता है। पुदीना पुनीना एक तरह से प्राकृतिक औषधि है।

त्वचा रखे निरोग दाग मुक्त

त्वचा पर दाग, झुर्रियां पड़ने पर, त्वचा विकारों को दूर करने के लिए पुदीना रस चहरे पर मलने से त्वचा के दाग, धब्बों तेजी से मिटाने में सहायक है। पुदीना रस से बाॅडी क्लींजर, साबुन, फेस वाॅश, बाॅडी वाॅश, ब्यूटी फेशियम, कई तरह के सौन्दर्य निखार प्रोडक्टस बनाये जाती हैं। पुदीना सौन्दर्य निखार में खास है।

मुंह के छाले ठीक करे

मुंह में छाले आने पर पुदीना पत्तियों को मिश्री के साथ खाने से मुंह के छाले जल्दी ठीक होते हैं। साथ में पेट की गर्मी दूर करने में सक्षम है।

लू-गर्मी से बचाये पुदीना

गर्मी मौसम में तेज गर्मी और लू हवा से शरीर को बचाने में पुदीना से बना पानी पीना फायदेमंद है।

खांसी दूर करने पुदीना

सर्दी, खांसी, जुकाम को दूर करने के लिए पुदीना, अदरक, शहद का मिश्रण बनाकर सुबह शाम 1-1 चम्मच सेवन करने से मात्रा 4-5 दिन में पुरानी तेज खांसी ठीक करने में सक्षम है।

वजन घटाये पुदीना

पुदीना रस सेवन करने से तेजी से कैलौरी बर्न होती है। वजन घटाने में पुदीना सक्षम है। सुबह खाली पेट मार्निंगवाक से पहले 2-3 चम्मच पुदीना रस को 1 गिलास गुनगुने पानी से पीयें। फिर सैर पर जायें। मात्रा 15-20 दिन में पुदीना का जादुई असर दिखने लगता है। पुदीना रस वजन घटाने में सहायक है।

कीट पंतग मच्छर भगाये

पुदीना, लहसुन का रस जाली, दरवाजे, र्फश पर छिड़काव करने से कीट, पतंग, मच्छर, मक्खी, चींटी नहीं आती। अकसर मच्छर, कीट बन्द, खिड़की, जाली के छिद्रों से आसानी से घर में घुस आते हैं। जाली में छिड़काव कर जरूर देखें। पुदीना, हलसुन की गन्ध कीट -पतंग-मच्छर भागाने में सहायक है। पुदीना एक तरह से प्राकृतिक कीटनाशक है।

बेहोशी विकार दूर करे

बेहोशी की स्थिति में ताजे हरे पुदीना की पत्तियों को मूर्छित व्यक्ति को सुघांने और ठंडे पानी में पुदीना रस मिलाकर सिर धोने से अचेत बेहोश पड़ा व्यक्ति जल्दी होश में आता है। पेट के बल अचेत व्यक्ति को पेट के बल लिटाकर सिर धायें। पानी मुंह नाकं छिद्र में जाने से बचायें।

पेचिश दस्त तुरन्त रोके पुदीना

पेचिश दस्त लगने पर 1 गिलास सादे पानी में 3-4 चम्मच पुदीना रस और 2 चम्मच प्याज रस मिलाकर पीने से पेचिश दस्त तुरन्त रूक जाते हैं। मिर्च, मसाले, नमक, मीठी वाली चीजें ना खायें। 10 मिनट बाद चावल और दही मिलाकर खायें। पेचिश दस्त लगने ठीक करने में पुदीना रस सक्षम है।

नकसीर दूर पुदीना

नकसीर, नाक से खून बहने की समस्या होने पर पुदीना और प्याज का रस मिलाकर नांक में डालने से नकसीर की समस्या शीघ्र ठीक हो जाती है।

पेट दर्द दूर करे पुदीना

पेट दर्द रहने पर पुदीना रस, अजवाइन, सेंधा नमक मिलाकर खाने से पेट दर्द शीध्र गायब हो जाता है। पेट दर्द ठीक करने में पुदीना सक्षम है।

हकलाना दूर करे पुदीना

हकलाने की समस्या में पुदीना और काली मिर्च मिश्रण सेवन करने से हकलाने की समस्या से छुटकारा मिलता है। वट, पीपल के पत्तों में शहद चाट कर खाने से हकलाने, तोतला बोलने की समस्या से जल्दी छुटकारा मिलता है।

हिचकी उल्टी दूर करे पुदीना

हिचकी उल्टी आने पर तुरन्त पुदीना पत्तों का चाबा कर खायें। इससे हिचकी उल्टी आना बन्द हो जाती है।

श्वास रोग दूर करे पुदीना

अस्थमा, श्वास रोग होने पर रोज पुदीना पत्तियों का चाबयें, पुदीना रस सेवन करने से श्वास सम्बन्धित समस्याओं से जल्दी छुटकारा मिलता है।

निमानिया बुखार में पुदीना

निमोनिया बुखार होने पर रोज पुदीना पत्तयों का चबाकर खाना और पुदीना और नींबू रस का सेवन करना फायदेमंद है। निमोमिनया बुखार को जल्दी ठीक करने में पुदीना और नींबू रस सहायक है।

पाचन क्रिया बढ़ाये पुदीना चाय

पुदीना चाय पीने से पाचन तंत्र दुरूस्त रखने में सहायक है। पुदीना चाय पाचन, गले की खर्राश, गला दर्द निवारण अचूक दवा है। पुदीना चाय पीने से सैकड़ो तरह की बीमारियां धीरे-धीरे नष्ट करने में सहायक है।