पेट कीड़े मिटाने के अचूक तरीके Intestinal Worms Treatment in Hindi Health Tips in Hindi, Protected Health Information, Ayurveda Health Articles, Health News in Hindi पेट कीड़े मिटाने के अचूक तरीके Intestinal Worms Treatment in Hindi - Health Tips in Hindi, Protected Health Information, Ayurveda Health Articles, Health News in Hindi

पेट कीड़े मिटाने के अचूक तरीके Intestinal Worms Treatment in Hindi

पेट के कीड़ों की समस्या अकसर आम समस्या है। परन्तु पेट कीड़ों की समस्या बड़ों के मुकाबले बच्चों को अधिक होती है। पेट में कीड़े होने का मुख्य कारण गंदगी, चाॅकलेट, टाॅफी, ठंड़ा- सोड़ा पेय, जंकफूड और विभिन्न तरह की मीठी अन्हेल्दी चीजें खाने से, गंदा पानी पीने से पेट में जमने वाली गन्दगी अवशेषों से होते हैं। 

जिनसे पेट में अवशेष गंदगी अंशों से कीडे उत्पन्न हो जाते हैं। और पेट में कीड़ें रहने से शरीरिक एवं मांसिक दोनों तरह से गम्भीर दुष्प्रभाव हो सकते हैं। पेट कीड़ों का समय खात्मा उपचार जरूरी है। पेट कीड़े 1 एम.एम. से कई फीट तक हो सकते हैं।

बच्चों बड़ों के पेट कीड़ों के लिए काल रूप यह घरेलू तरीके / Intestinal Worms Treatment in Hindi / pet ke kide marne ke upay / Pet ke Kide ka Gharelu Ilaj

अकसर अधिक मीठी चीजें खाने से, गंदा पानी पीने से, अन्हेल्दी चीजें खाने पीने से, और गंदे हाथों से खाने-पीने की चीजों द्धारा पेट में गंद चली जाती है। जिसके कारण Intestinal Worms उत्पन्न हो जाते हैं। पेट कीडे जिन्हे कृमि भी कहा जाता है। पेट कीड़े लगभग 20 तहर के होते हैं परन्तु मुख्य रूप से पेट में दो तरह के कीड़े अधिक पनपते हैं।

बच्चों बड़ों के पेट कीड़ों के लिए काल रूप यह घरेलू तरीके, Intestinal Worms Treatment in Hindi, pet ke kide marne ke upay, Pet ke Kide ka Gharelu Ilaj,, पेट कीड़े मिटाने के अचूक तरीके Intestinal Worms Treatment in Hindi

पेट कीड़ों से बचने का आसान तरीके 

  • चाॅकलेट, टाॅफी, मिठाई, सोड़ा पेय पदार्थ, अधिक चीनी युकत मीठी चीजों से परहेह करें।
  •  गंदा अशुद्ध खाने से बचें।
  •  नाखूनों को हमेशा छोटा रखें। और नाखूनों की साफ सफाई करें।
  •  फल, सब्जियां, साबुत अनाज को अच्छे से धोने के बाद इस्तेमाल करें। फलों, सब्जियों अनाज आदि में विभिन्न तरह की कैमिक्ल होते हैं।
  • पशुओं और अशुद्ध चीजें को छूने पकड़ने पर हाथ मुंह साफ सफाई के बाद ही खाने पीने के चीजें सेवन करें।
  • मीठी चीजों का सेवन सीमित मात्रा में करें।
  •  भोजन करने से पहले हाथों को अच्छे से धो लें।
  •  अशुद्ध पानी नहीं पीयें। प्योरिफाई या उबला पानी पीयें।
  • साफ सफाई का विशेष ध्यान दें।


पेट में कीड़े दो तरह से होते हैं 

टेप वर्म 
टेप वर्म लगभग 1 मिली. से लेकर 1 इंच तक अकसर पेट में उत्पन्न होना आम बात है। टेप वर्म का समय पर नष्ट नहीं किया जाय तो ये सूक्ष्म कीड़े पेट कई फीट तक लम्बे हो सकते हैं। टेप वार्म पेट में पचे हुए भोजन को और आंतों की परत से रस चूस कर पनपते हैं। और आंतों की सतह पर चिपक कर शरीर कमजोर अन्य बीमारियों से शरीर को ग्रसित करते हैं।

श्रेड वर्म 
टेप वर्म की तरह श्रेड वर्म पेट में पनपने वाले कीड़े हैं। जोकि सफेद, भूरे रंग में होते हैं। जिन्हें बिना किसी यंत्र की सहायता से देखा जा सकता है। कई बार श्रेड वर्म बच्चों के मल में निकलने लगते हैं। श्रेड वर्म सैकड़ों की मात्रा में नर मादा रूप में आंतों के निचले सतह पर चिपके रहते हैं। जोकि पचे भोजन और आंतों की परत से रस चूसते रहते हैं। जिसके कारण बच्चे काफी कमजोर नाजुक हो जाते हैं।

बच्चों के पेट में कीड़े होने के लक्षण 
  • बच्चों के पेट में कीेडे होने के दौरान
  • पेट दर्द
  • गूदा पर खुजली लगना
  • उल्टियां आना
  • मल में रक्त अंश आना
  • अपचन
  • भूख कम होना
  • चिडचिड़ान गुस्सा आना
  • मलद्धार पर सूजन लाल होना
आदि उपरोक्त मिलते जुलते लक्षण बच्चों के पेट में कीड़े होने की ओर संकेत करते हैं।

पेट के कीड़ों को मिटाने के अचूक घरेलू तरीके : 

तुलसी पत्तियां रस 
तुलसी पत्तों का रस गुनगुने पानी के साथ सेवन करने से पेट के कीड़े धीरे-धीरे मिट जाते हैं।

गुड़ अजवाइन 
पेट में कीड़े नष्ट करने के लिए लगभग 20 ग्राम गुड़ खिलाएं। फिर 20 मिनट बाद आधा चम्मच अजवाइन पाउडर 1 कप गुगनुने पानी से पिलाएं। गुड़ फिर अजवाइन पाउडर पानी पेट कीड़ों का सफाया करने में सहायक है। अजवाइन पाउडर गुड़ के साथ मिलाकर खा सकते हैं।

अजवान पत्तों का रस 
पके टमाटर रस और अजवान पत्तों का 4-4 चम्मच मिश्रण सुबह, दोपहर, शाम पीने से कीड़े शीघ्र नष्ट हो जाते हैं।

प्याज रस और काला नमक 
5-6 चम्मच प्याज रस में चुटकी भर काला नमक मिलाकर पीने से पेट कीड़े नष्ट हो जाते हैं।

पुदीना, नींबू, शहद मिश्रण 
बच्चों के पेट के कीड़े मिटाने के लिए 1 चम्मच नींबू रस, 2 चम्मच पुदीना रस, आधा चम्मच शहद को 1 कप गुनगुने पानी में मिलाकर पिलायें। नींबू, पुदीना, शहद मिश्रण बच्चों के पेट के कीड़े मिटाने में सहायक है।

अनार छिलके
अनार - छिलका का पाउडर गुनगुने पानी के साथ पीयें। या अनार छिलके का रस काला नमक के साथ पीयें। अनार छिलके पेट कीड़ों को नष्ट करने में सहायक है।

लहसुन रस
1-1 चम्मच लहसुन रस सेंधा नमक के साथ मिलाकर सुबह शाम पीने से पेट के कीड़े नष्ट हो जाते हैं। लहसुन की चटनी रोटी के साथ खायें।

नींबू पत्ते शहद 
कोमल नींम पत्तों का रस और शहद मिश्रण पेट के कीड़े को नष्ट करने का अचूक नुस्खा है।

कद्दू, खीरा बीज 
पेट में कीड़े होने पर कद्दू बीज और खीरा बीज खायें। कद्दू बीज, खीरा बीज से पेट कीड़े धीरे-धीरे नष्ट हो जाते हैं। जल्दी फायदे के लिए कद्दू, खीरा बीज को बारीक पीसकर गुनगुने पानी के साथ सेवन कर सकते हैं।

गाजर 
गाजर सलाद में नींबू निचैंड कर खाने और गाजर जूस बिना मीठे के पीने से पेट कीड़े नष्ट धीरे-धीरे नष्ट हो जाते हैं।

करेला रस 
पेट में कीड़े होने पर 5-5 चम्मच ताजा करेला रस काला नमक के साथ पीयें। करेला रस पेट कीड़ों का सफाया करने में सहायक है।

बांस पत्ते 
बांस के कोमल पत्तों का उबला पानी पीने से पेट के कीड़े जल्दी नष्ट हो जाते हैं।

कच्चा पपीता 
2 चम्मच कच्चे हरे पपीते का दूध रस आधा चम्मच शहद को 1 कप गुनगुने पानी के साथ पीने से पेट कीड़े नष्ट हो जाता है।

कच्चा नारियल और अरंडी तेल 
पेट में कीड़े होने पर कच्चा नारियल खायें। 10 मिनट बाद 1 चम्मच अरंडी तेल पीयें। पेट कीड़ों का सफाया करने में कच्चा नारियल और अरंडी तेल फायदेमंद है।

कच्चा नारियल गूदा और पेठा बीज 
कच्चा नारियल का गूदा में पेठा बीज मिलाकर सुबह शाम खाने से पेट कीड़े जल्दी नष्ट हो जाते हैं।

आम गुठली 
आम की गुठली बारीक पीसकर दही के साथ खाने से पेट कीड़े नष्ट हो जाते हैं।

लौंग पानी
लौंग पानी रात सोने से पहले और सुबह खाली पेट पीने से पेट कीड़ें नष्ट हो जाते हैं।

अदरक रस
पेट के कीेड़ों को नष्ट करने के लिए 2 चम्मच अदरक आधा चम्मच शहद के साथ मिलाकर खाने से कीड़े नष्ट हो जाते हैं।

कच्ची हल्दी रस 
1 चम्मच कच्ची हल्दी रस को सोने से पहले बच्चों को पिलाने से पेट कीड़े नष्ट हो जाते हैं।

टमाटर रस 
टमाटर रस और काला नमक मिश्रण सेवन से पेट कीड़े गुदामार्ग से बाहर निकल आते हैं।

Worms in Human Stomach in Hindi, Home Remedies for Intestinal Worms Hindi, Worms in Human Stomach Hindi, Remove Stomach Warm, Stomach Warm in Hindi