अधिक चीनी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक Sugar Harmful effects in Hindi Health Tips in Hindi, Protected Health Information, Ayurveda Health Articles, Health News in Hindi अधिक चीनी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक Sugar Harmful effects in Hindi - Health Tips in Hindi, Protected Health Information, Ayurveda Health Articles, Health News in Hindi

अधिक चीनी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक Sugar Harmful effects in Hindi

अकसर व्यक्ति आमतौर पर दिनभर में अनजाने में काफी मीठी चीजें सेवन कर लेता है। शुभ अवसर हो या फिर रूटीन तौर पर। हर तरह से व्यक्ति चाय, काॅफी, टाॅफी, बिस्किटस, पेय पदार्थ, आइसक्रीम, मिठाई, केक, जैम, प्रसाद या फिर मीठे पकवान व्यंजन आदि रूप में मीठी चीजें खा पी लेता है। लगातार अधिक मीठी चीजों के सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत ही हानिकारक है। चीनी युक्त मीठी चीजें खाने से बचें। आंकड़ों सर्वेक्षण अनुसार प्रति व्यक्ति हर साल लगभग 20 से 24 किलोग्राम चीनी खाने-पीने की चीजों के द्धारा सेवन कर लेता है। जिससे विभिन्न तरह की बीमारियों हो रही हैं। चीनी को एक तरह से धीमा मीठा जहर कह सकते हैं। व्यक्ति Sugar Meals सेवन मात्रा कम कर दें। तो खुद ही शरीर पर कई बदलाव सामने आने लगते हैं। व्यक्ति पहले से काफी स्वस्थ ऊर्जावान और फुर्तीला महसूस करने लगता है। यदि व्यक्ति चीनी सेवन बंद कर दें तों, बहुत सी समस्याएं खुद ही मिट जाती हैं। मीठा सेवन ही बीमारियों के निमंत्रण देता है।

चीनी से तैयार खाने पीने की चीजों के अधिक सेवन से घातक परिणाम / Sugar Harmful Effects in Hindi / Chini Swasthya ke liye Hanikarak

Sugar-Harmful-effects-in-Hindi, chini-khane-se-nuksan-hindi, sugar-ke-lakshan, sugar- side- effects, chini- ke-nuksan

चीनी स्वास्थ्य के लिए क्यों हानिकारक है ?
अकसर चीनी तैयार करते समय गन्ना रस के साथ कई रसायनों जैसे कैल्शियम हाइड्राॅक्साइड, सल्फर डाइआॅक्साइड, एक्टिवेटेड काबर्न, फाॅस्फोरिक एसिड आदि अभिक्रियाओं के प्रयोग होते हैं। मीठी चीजें पेट में जाने पर रसायन अभिक्रिया अम्ल क्षार रूप में करती है। जोकि विभिन्न तरह से शरीर पर दुष्प्रभाव डालती है। जिससे शरीर में मेटाबाॅलिक एंव हार्मोनल बदलाव होते हैं। जोकि इंसुलिन प्रक्रिया अवरूद्ध होकर पेक्रियाटिक सेल्स को असंतुलित करती है। धीरे-धीरे विभिन्न तरह के रोगों के रूप में सामने आते हैं।

मस्तिष्क के लिए चीनी घातक 
चीनी खाने पर मस्तिष्क के न्यूराॅन्सट्रांसमीटर सेरोटोनिन तत्व प्रभावित होते हैं। जिससे व्यक्ति को खुशी महसूस होती है। परन्तु चीनी से बनी चीजें अधिक सेवन करने से मस्तिक के सेरोटोनिन संतुलन खराब होता है। और अधिक चीनी सेवन न्यूराॅन्स विकास करने वाले न्यूरोड जीन तत्वों को रोकती है। जिससे व्यक्ति की स्मरण शक्ति कम होना, अचानक गुस्सा, चिड़चिडापन और नकारात्मक सोच बढ़ती है। चीनी से बनी चीजों का सेवन हमेशा बहुत सीमित मात्रा में करें। एक तरह Sugar Brain Damage करती है। अधिक चीनी मस्तिष्क के लिए घातक है।

दांतों के लिए चीनी घातक
अधिक चीनी युक्त चीजें सेवन से दांतों पर कैविटी बनाती है। जिससे मुंह दांतों में अधिक बैक्टीरिया बनते हैं। लगातार मीठी चीजें खाने से दांत मसूड़ों में सड़न और विभिन्न तरह की बीमारियां उत्पन्न होती हैं। चीनी दांतों मसूडों को कमजोर और रोगी बना देती है।

चीनी से डायबिटीज खतरा 
लगातार चीनी युक्त मीठी चीजें खाने से डायबिटीज होने का खतरा बना रहता है। अकसर पेनक्रियाज एवं इन्सुलिन हाॅर्मोंस को प्रभावित करता है। जिससे शरीर में शर्करा मात्रा अनियंत्रित हो जाती है। पेनक्रियाज असंतुलित होने से शरीर में मौजूद इन्सुलिन संतुलन बिगड़ने लगता है। इन्सुलिन संतुलन बिगड़ने पाचन ग्लूकोस प्रभावित होता है। चीनी में मौजूद ग्लूकोस पाचन नहीं हो पाता है। और व्यक्ति डायबिटीज से ग्रसित हो जाता है। चीनी से बनी चीजों का सेवन कम करें। अधिक मीठी चीजें डायबिटीज को निमंत्रण देती है।

फैटी लिवर बढ़ाये चीनी 
चीनी से बनी खाने पीने की चीजें यकृत (लिवर) के लिए हानिकारक है। लगातार मीठे चीजें खाने से लिवर में ग्लाइकोजन जमा होने लगता है। जिससे लिवर की कार्य करनी क्षमता घटने लगती है। और लिवर में जमा ग्लाइकोजन बढ़ने पर फैटी लिवर - लिवर संक्रमण ग्रसित हो जाता है।

हड्डियां कमजोर करे चीनी 
अधिक मीठे चीजें लगातार सेवन करने से शरीर में मौजूद कैल्शियम संतुलन पर सीधे दुष्प्रभाव पड़ता है। अकसर चीनी खाने के बाद क्षारीय अम्ल शरीर में बनने शुरू हो जाते हैं। अधिक चीनी सेवन से आॅस्टियोपोरोसिस हड्डी रोग होने का खतरा बना रहता है। जिससे व्यक्ति को हल्की सी भी चोट, मोच में हड्डियां टूटने, गलने का खतरा बना रहता है। एक तरह से अधिक चीनी से तैयार खाने पीने की चीजें हड्डियों को कमजोर - नाजुक करती हैं। चीनी युक्त मीठी चीजें सीमित मात्रा में सेवन करें।

कैंसर रिस्क बढ़ाये चीनी 
चीनी से बनी खाने पीने चीजें अधिक मात्रा में सेवन करने से अण्डाशय कैंसर, गर्भाशय कैंसर और आंतों का कैंसर का खतरा होता है। अकसर चीनी पाचन के लिए अधिक इन्सुलिन क्रिया की जरूर होती है। इन्सुलिन अधिक बनने से भी कैंसर का खतरा होता है। चीनी युक्त चीजें सीमित मात्रा में सेवन करें।

हार्ट के लिए घातक चीनी 
अधिक चीनी युक्त चीजें सेवन हृदय धमनियों - वहिकाओं को अवरूद्ध करती है। जिससे उच्चरक्तचाप, डी.एल.डी. कोलेस्ट्राॅल बढ़ने का खतरा बना रहता है। अधिक मीठी चीजें सेवन हार्ट को विभिन्न तरह से बीमार करती हैं। जोकि बाद में हार्ट अटैक का कारण बन सकती है। चीनी से बनी चीजें सीमित मात्रा में सेवन करें।

शरीर संतुलन बिगाड़े चीने सेवन 
अधिक चीनी युक्त चीजें सेवन करने से शरीर को अतिरिक्त विटामिनस मिरलस इन्जाइम्स तत्वों की जरूरत होती है। जोकि ग्लूकोज अम्ल और शरीर में मौजूद तत्वों को असंतुलित करती है। जिससे व्यक्ति को शरीर में झंझनाहट, नसों में दर्द, सीने में जलन और अचानक एसिडटी बनने की समस्या उत्पन्न होती है। मीठी चीजें अधिक मात्रा में नहीं खायें।

मोटापा वजन बढ़ाये चीनी 
चीनी युक्त बनी खाने पीने की चीजें अधिक मात्रा में सेवन मोटापा - वजन बढ़ने का एक मुख्य कारण है। अकसर अधिक मीठे चीजें खाने पीने से शरीर में ग्लूकोज ऊर्जा शक्ति प्रभावित होती है। शरीर ऊर्जा ग्लूकोज को वसा रूप शरीर में अधिक जमा होने पर होर्मोंस असंतुल से मोटापा वजन बढ़ने लगता है। चीनी, मीठी खाने पीने की चीजों का कम सेवन करें।

किड़नी खराब करे चीनी 
किड़नी शरीर में एक तरह से प्राकृतिक फिल्टर रूप में मौजूद है। किड़नी शरीर से दूषित विषाक्त अलग करने का कार्य करती है। चीनी रिच ग्लूकोस क्षार स्रोत है। जोकि किड़नी की कार्य दक्षता को घटाती है। चीनी से बनी चीजें अधिक मात्रा में खाने से किड़नी फेल हो सकती है। और अधिक चीनी खाने से किड़नी में क्रिस्टल अंश जमने शुरू होने लगतेे हैं, जोकि बाद में किड़नी में पथरी बन जाती है। चीनी युक्त खाने पीने की चीजें अधिक सेवन से बचें।

इम्यून सिस्टम घटाये चीनी 
चीनी से बनी खाने पीने की चीजें अधिक सेवन से इम्यून सिस्टम कमजोर होता है। चीनी, मीठी चीजें श्वेत रक्त कोशिकाओं को पेक्रियाटिक के द्धारा रोगप्रतिरोधक क्षमता कमजोर करती रहती है। जिससे व्यक्ति की रोगों से लड़ने की क्षमता धीरे-धीरे क्षीण हो जाती है। इम्यून सिस्टम मजबूत बनाने के लिए नेचुरल तरीके से फल, फल रस, सब्जियां, नट्स सेवन करें। चीने से बनी खाने पीने की चीजों को सीमित मात्रा में सेवन करें।

पाचन तंत्र खराब करे चीनी 
चीनी से बनी चीजें अधिक खाने पीने से गैस- कब्ज - एसिडिटी, फूडपाईजनिंग का एक कारण है। चीनी में मौजूद ग्लूकोस पाचन अम्लीय क्षार को अवरूद्ध करता है। चीनी असानी से पाचन नहीं होती है। चीनी से बनी चीजें सीमित मात्रा में सेवन करें।

विटामिन-बी कम्पलैक्स स्तर घटाये चीनी 
चीनी से बनी चीजें अधिक मात्रा में सेवन करने से शरीर से विटामिन-बी कम्पलैक्स स्तर निरंतर घटने लगता है। जिससे शरीर में झनझनाहट, नसों में दर्द, सूजन, शुक्राणुओं में कमी, त्वचा रोग उत्पन्न होने का खतरा बना रहता है।

पेट में कीड़े उत्पन्न करें चीनी 
चीनी से बनी खाने पीने की चीजें अधिक सेवन करने से पेट में वार्म आसानी से पनपने लगते हैं। पेट में कीड़े उत्पन्न होने का एक मुख्य कारण अधिक मात्रा में चीनी युक्त मीठी चीजों का सेवन है।

चीनी लत रोग
धूम्रपान, शराब, नशे की तरह कई व्यक्तियों को चीनी से बनी चीजें अधिक खाने पीने की लत होती है। जिसे डोपामाइन हाॅर्मोंस डिमांड कहा जाता है। बार बार चीनी मीठी चीजें खाने से न्यूराॅन्सट्रांसमीटर सेरोटोनिन तत्वों से व्यक्ति को गुड फील होता है। जोकि मीठी चीजों की लत एक तरह से बीमारी है। लगातार मीठी चीजें अधिक खाने से व्यक्ति आयु बढ़ने पर विभिन्न रोगों से ग्रसित हो जाता है।

जल्दी बुढ़ापा बढ़ाये चीनी 
अधिक मात्रा में चीनी से बनी चीजें सेवन करने से चीनी में मौजूद रिच ग्लूकोस शरीर से एमिनो एसिडस स्तर को कम करता है। जिससे त्वचा पर प्राकृतिक सौंन्र्दय फीका दिखने लगता है। चीनी युक्त चीजें सेवन सीमित मात्रा में करें।