ताड़ासन योग में व्यक्ति को शरीर ताड़ के पेड़ की तरह सीधा खड़ी स्थिति में होकर किया जाता है। ताड़ासन लम्बाई बढ़ाने का उत्तम माध्यम है। बच्चों के लिए ताड़ासन अति लाभदायक सिद्व है। जो बच्चें बचपन में लम्बाई से कम रह जाते हैं वे लगातार ताड़ासन करें तो लम्बाई बढ़ने में सहायता मिलती है।
बच्चे मासिक विकास के साथ साथ शारीरिक विकास आसानी से पा लेते हैं। ताड़ासन बच्चों की लम्बाई बढ़ा कर उनकी व्यक्तित्व को भी बढ़ाता है। लम्बाई बढ़ाने के लिए ताड़ासन फायेमंद है। ताड़ासन को माउनटेन पोज योगा भी कहा जाता है।
ताड़ासन बढ़ायें लम्बाई / Tadsana Gain Children Height

ताड़ासन करने से लाभ
- बच्चों की लम्बाई तेजी से बढ़ाने में ताड़ासन सक्षम है।
- शरीर व मांसपेशियों को मजूबत व लचीला बनाने में ताड़ासन अहम है।
- लगातार नसों व पेशियों के खिचाव, दर्द को ताड़ासन दूर कर देता है।
- बच्चों व बड़ों में भूख की कमी, भूख न लगना आदि समस्याओं को ताड़ासन दूर करता है।
- ताड़ासन करने से पंजों और पैरों के दर्द से छुटकारा मिलता है।
ताड़ासन करने का तरीका
- सीधे खड़े हो जाईयें। फिर दोनों हाथों को मिलाईयें, जैसे कि हाथ जोड़ते हैं।
- गर्दन सीधे रखें, नजर सामने रखें।
- पेट अन्दर ले जाईयें। फिर पैरों के पंजों के बल पर ऊपर उठें।
- शरीर का पूरा संतुलन पंजों पर होना चाहिए और पेट भी अन्दर होना चाहिए।
- पंजों पर पूरे शरीर का संतुलन बनाकर पंजों को 2 मिनट तक उठायें। फिर कुछ सेकेंड़ों के लिए पैर समतल करें। हाथों को सिर के ऊपर तक लेकर स्थिर रहें। फिर पुन करें। इसी तरह से ताड़ासन 5-6 बार करें।